न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : हाईवे पर लगाए गए साइनबोर्ड पर पंजाबी भाषा को पहले स्थान पर नहीं रखने को लेकर दल खालसा समेत दूसरे संगठन के कार्यकर्ता नाराज हैं। शनिवार को आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बठिंडा-फरीदकोट हाईवे पर लगे साइनबोर्ड में अंग्रेजी और हिंदी में लिखे शहरों के नाम पर कालिख पोत दी।
दरअसल, कुछ महीनों से साइनबोर्ड पर पंजाबी भाषा में पहले स्थान पर शहरों का नाम लिखने को लेकर विभिन्न संगठन के कार्यकर्ता अभियान चला रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि दूसरे शहरों में वहां की प्रमुख भाषा को साइनबोर्ड में पहले स्थान पर रखा जाता है। लेकिन यहां इसका सीधा-सीधा उल्लंघन किया जा रहा है।
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/961251507388676/
इसको लेकर एक प्रतिनिधिमंडल भी बठिंडा डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात करके मांगों को पूरा करने की बात रख चुका है। बावजूद प्रशासन ने किसी तरह का कदम नहीं उठाया, जिसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने साइनबोर्ड पर कालिख पोत दी। वहीं पुलिस ने सड़क जाम कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाकर मनाया।
इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। दरअसल, काफी पहले से हाईवे पर लगे साइनबोर्ड में हिंदी-अंग्रेजी के पहले पंजाबी भाषा में शहरों का नाम लिखने की मांग की जाती रही है। हालांकि प्रशासन के रवैये से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने साइनबोर्ड पर कालिख पोत दी।
