न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : फ्री का मोबाइल सर्विस यूज करने में तो मजा आपको बहुत आता है। आपने किया भी और यूज कर भी रहें होंगे, लेकिन आपके दिल पर क्या गुजरेगी जब आपको फ्री सर्विस की जगह रूपये भरने पड़ें। दरअसल, यह मार्केटिंग की रणनीति होती है, पहले फ्री के नाम पर सब्सक्राइबर बेस तैयार करो, फिर फ्री सर्विस बंद करके रूपये वसूलना शुरू कर दिया जाए। रिलायंस जिओ भी इसी रणनीति पर काम कर रहा है।
फ्री सर्विस खत्म करने की शुरूआत
दरअसल, जिओ ने अब फ्री सर्विस को बंद करके सब्सक्राइबर पर बोझ बढ़ाना शुरू कर दिया है। कंपनी ने 399 रूपये के प्रीपेड प्लान की कीमत 459 रूपये कर दिया है, जबकि 309 रूपये वाले प्लान को बंद कर दिया है। 399 रूपये वाले प्लान में यूजर्स को 1 जीबी प्रतिदिन डाटा मिलेगा। 1 जीबी की लिमिट खत्म होने पर आपके इंटरनेट की स्पीड 128kbps की जगह 64kbps रह जाएगी। वहीं पोस्टपेड प्लान में भी बदलाव किए गए हैं। मतलब साफ है कि फ्री सर्विस को समाप्त करके कंपनी अब मुनाफा कमाने की जुगत में जुट गई है। 
आखिर क्या हैं जियो के प्रीपेड प्लान्स
जिओ के 399 रूपये का प्लान लेने पर 70 दिन की वैलिडिटी के साथ हर दिन 1 जीबी डाटा मिलेगा। इसमें अनलिमिटेड कॉल्स, फ्री मैसेज और कई जिओ एप के एक्सेस फ्री मिलेंगे। अब तक कंपनी 399 रूपये के प्लान पर 84 दिन की वैलिडिटी देती थी। अब इस प्लान की कीमत 459 कर दिया गया है। वहीं 509 रूपये वाले प्लान की वैलिडिटी भी 56 दिन से कम करके 49 रूपये कर दिया गया है। 509 रूपये वाले प्लान में आपको हर दिन 2 जीबी डाटा मिलेगा। वहीं प्रीपेड यूजर्स के लिए 52 से लेकर 999, 1,999 और 4,999 रूपये तक के ऑफर भी रहेंगे।
