न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : उत्तरप्रदेश में ताजमहल पर जारी सियासी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब ताजमहल पर जारी राजनीति हरियाणा में भी आ गई है। दरअसल, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने शुक्रवार को अजीबोगरीब ट्वीट करके हड़कंप मचा दिया।
विज ने ट्वीट किया कि ताजमहल एक खूबसूरत कब्रिस्तान है। ट्वीट के बाद यूजर्स भी जमकर भड़ास निकालने लगे। दरअसल, अनिल विज हमेशा बेतुका बयान देकर चर्चा में बने रहते हैं, जिसका खामियाजा सूबे की सरकार का उठाना पड़ता है।

