न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सरकार का किसानों से किया गया हर दावा फेल होता जा रहा है। सरकार भले ही किसानों की कर्जमाफी का दावा करती रहे, लेकिन बेबस अन्नदाताओं की खुदकुशी जारी है। दीपावली पर सरकार ने कर्जमाफी का नोटिफिकेशन जारी किया। सरकार को उम्मीद थी कि किसानों को नोटिफिकेशन से उम्मीद बंधेगी, लेकिन उम्मीद ट्रेन के नीचे कटकर मर गई।
दरअसल, मुक्तसर साहिब के गिद्दड़बाहा में एक और किसान ने शुक्रवार को ट्रेन से कटकर जान दे दी। किसान की शिनाख्त गुरसेवक सिंह (38) के रूप में की गई है। मृतक किसान की दो बेटियां और एक बेटा है। बताया जा रहा है कि उस पर बैंक के 2 लाख समेत कुल 4 लाख रुपये का कर्ज थे। कर्ज नहीं चुका पाने के कारण वह काफी परेशान रहता था। आखिर में उसने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी।
