न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पिछले वर्षों कर्मचारियों को दिवाली पर बतौर बोनस गाड़ी और फ्लैट देने वाले हीरा कोरबारी सावजी ढोलकिया को कोई भूल नहीं पाया है| लेकिन इस बार दिवाली पर उन्होंने अपने कर्मचारियों को नहीं बल्कि उनकी पत्नियों को हेलमेट वितरित करने वाला है| 
लेकिन इस साल वह बोनस के माध्यम से जिंदगी बचाने का संदेश दे रहे हैं-बता दें कि दिवाली पर सावजी ढोलकिया ने हेलमेट बांटने के पीछे एक दुखद घटना को कारण बताते हुए कहा है कि एक महीने पहले उनके यहां काम करने वाला एक कर्मचारी अपनी पत्नी को बाइक पर बिठाकर कहीं जा रहा था और बाइक स्लिप हो गई|
पति ने हेलमेट पहन रखा था इसलिए वह बच गया लेकिन पत्नी के सिर पर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई| इस दुर्घटना के बाद ढोलकिया ने महिलाओं को सुरक्षा देने के मंशा से कर्मचारियों की पत्नी को हेलमेट देने का फैसला किया है|

