न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक 20 अक्टूबर से पांच दिनों तक प्रभावित रहेगा। अगर इन दिनों आप भी आगरा से लखनऊ आने की सोच रहे हैं तो आपको कानपुर के आरोल इंटरचेंज का सहारा लेना होगा। दरअसल, भारतीय वायु सेना पांच दिनों तक अपने लड़ाकू विमानों को एक्सप्रेस पर टच डाउन कराएगी। इसको देखते हुए ट्रैफिक रूट में बदलाव का फैसला लिया गया।
बताया जाता है कि 24 अक्टूबर तक भारतीय वायुसेना के पायलट लड़ाकू विमानों के साथ एक्सप्रेस वे पर टचडाउन एक्सरसाइज करेंगे। इसका मकसद है वायुसेना के पायलट को इमरजेंसी के दौरान हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमानों को उतारने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। आपको बता दें कि पिछले साल भी वायुसेना के पायलट एक्सप्रेस वे पर लड़ाकू विमानों को टचडाउन एक्सरसाइज करा चुके हैं।
D
