न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : आपने सोशल साइट्स पर #Metoo ट्रेंड को देखा होगा। कई लोग इसका मतलब नहीं समझ पाए। दरअसल, हॉलीवुड के फिल्ममेकर हर्वी वाइंस्टीन पर एक्ट्रेस (महिलाएं भी) ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस खुलासे के बाद सोशल साइट्स पर #Metoo ट्रेंड करने लगा। #Metoo से महिलाएं अपने साथ हुए यौन हिंसा की जानकारी दे रही हैं। 
हर्वी वाइंस्टीन ने ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ अकेले समय गुजारने की रिक्वेस्ट की थी। इसका खुलासा ऐश्वर्या के पूर्व मैनेजर ने किया है। लेकिन आप जानते हैं बॉलीवुड के कई स्टार्स इसके शिकार हो चुके हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ स्टार्स के नाम जिन्होंने कास्टिंग काउच के बारे में बेबाकी से बात रखी थी।
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस राधिका आप्टे ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्हें फिल्म में रोल दिलवाने के नाम पर एक शख्स के साथ सोने का ऑफर किया गया था।
वहीं ‘बाजीराव मस्तानी’फेम एक्टर रणवीर सिंह ने बताया था कि उन्हें भी बॉलीवुड में शुरूआती दिनों में कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा था।
साल 2015 में ऐक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने बॉलीवुड में कास्टिगं काउच की बात स्वीकार की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें शिकार बनाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन वो बच गईं।
जबकि टिस्का चोपड़ा और पायल रोहतगी भी बॉलीवुड में कास्टिंग काउच के चलन को स्वीकार किया था। मतलब साफ है कि बाहर से चमक-दमक वाली बॉलीवुड की दुनिया भीतर से स्याह है।
