गार्डन में प्यार करना पड़ा महंगा, लोगों ने चुरा लिए कपड़े!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : गार्डन में प्यार करना एक जोड़े को इतना महंगा पड़ा कि इसकी उम्मीद उन्हें कभी नहीं रही होगी। दरअसल, बिहार के…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : गार्डन में प्यार करना एक जोड़े को इतना महंगा पड़ा कि इसकी उम्मीद उन्हें कभी नहीं रही होगी। दरअसल, बिहार के गया जिले के एक गार्डन में पहुंचे प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के प्यार में इतने मदहोश हो गए कि उन्होंने कपड़े उतारा और झाड़ियों के पीछे चले गए। लेकिन उनकी इस हरकत का पता कुछ लोगों को चल गया और वो उनके कपड़े लेकर भाग गए। जब दोनों झाड़ियों से बाहर निकले तो कपड़े नहीं देखकर उनका सिर चकरा गया।दोनों के झाड़ियों से निकलने के बाद कपड़े चुराकर भागे लोग वापस पहुंचे और तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे। दोनों ने काफी मिन्नतें की और कान पकड़कर माफी मांगी, इसके बावजूद लोगों ने दोनों को कपड़े देने से इंकार कर दिया। जबकि पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले दोनों को कपड़े दिलवाया और गिरफ्तार करके थाने ले आई। बताया जाता है कि लड़का-लड़की शादीशुदा हैं और दोनों शारीरिक संबंध बनाने गार्डन में पहुंचे थे।लोगों ने बताया कि उनकी हरकत से इलाके का माहौल खराब हो रहा था। कई और लोग हैं जो गार्डन में आकर आपत्तिजनक हालत में बैठे रहते हैं, इससे वहां आने वाली महिलाओं और बच्चों पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। गिरफ्तार लड़की ने पुलिस को बताया कि लड़का उसका पुराना प्रेमी है। उसकी और लड़की की शादी दूसरे से हो चुकी है, बावजूद दोनों मुलाकात करने गार्डन में आते थे। पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को सारे मामले की जानकारी दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *