इस दिवाली घर से बाहर तक जलाएं समृद्धि का दीपक

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : धनतेरस के साथ रौशनी का त्योहार दिवाली शुरू हो गया है। दिवाली के अवसर पर लोग माता लक्ष्मी और भगवान गणेश…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : धनतेरस के साथ रौशनी का त्योहार दिवाली शुरू हो गया है। दिवाली के अवसर पर लोग माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना करते हैं। साथ ही घर और बाहर दीपक जलाते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि दिवाली पर कहां-कहां दीपक जलाने से समृद्धि आएगी।

  • मां लक्ष्मी की तस्वीर के सामने बड़ा दीपक जलाएं।
  • घर के आंगन में घी का दीपक रखें।
  • घर के नजदीक स्थित चौराहे पर भी दीपक जलाकर रखें।
  • मंदिर में दीपक जलाना शुभ फलदायक।
  • दिवाली की रात पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।
  • बेडरूम में दीपक में कपूर जलाकर रखें, इससे पति-पत्नी के संबंध प्रेमपूर्ण बने रहते हैं।
  • रसोई में दीपक जलाने से अन्न की कमी नहीं होती है।
  • घर को तेल के दीपक से सजाएं।
  • घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *