जेल से रिहा होने के बाद स्वर्ण मंदिर पहुंचेगे तलवार दंपत्ति

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : आरूषि-हेमराज की हत्या के आरोप में जेल में बंद तलवार दंपत्ति सोमवार को गाजियाबाद के डासना जेल से रिहा हो गए।…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : आरूषि-हेमराज की हत्या के आरोप में जेल में बंद तलवार दंपत्ति सोमवार को गाजियाबाद के डासना जेल से रिहा हो गए। रिहा होने के एक दिन बाद मंगलवार को डॉ. राजेश तलवार और नूपुर तलवार पंजाब के लिए निकले। बताया जाता है कि दोनों अमृतसर स्थित स्वर्ण  मंदिर के अलावा दूसरे धार्मिक स्थल जाएंगे।

सोमवार की शाम कोर्ट से आदेश मिलने के बाद तलवार दंपत्ति को डासना जेल से रिहा कर दिया गया था। आरूषि के चाचा दिनेश तलवार जेल के बाहर मौजूद थे। बाहर निकलकर तलवार दंपत्ति नोएडा के जलवायु विहार स्थित आवास में चले गए। राजेश और नुपूर तलवार ने जेल में 98 हजार रूपये मजदूरी कमाई थी, जिसे साथी कैदियों को दे दिया।

यह भी पता चला है कि राजेश तलवार जेल अस्पताल के डेंटल क्लीनिक में काम करते थे। जबकि नूपुर क्लीनिक में आने वाली महिलाओं की मदद करती थी। आरूषि-हेमराज हत्याकांड में तलवार दंपत्ति को साल 2013 में जेल भेज दिया था। 12 अक्टूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर राजेश और नुपूर तलवार को जेल से रिहा कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *