रिलीज के पहले आमिर की फिल्म ‘Secret Superstar’ सुपरहिट!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी हर फिल्म को लेकर चर्चा में रहते हैं। ‘दंगल’ फिल्म के बाद आमिर खान एक बार…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी हर फिल्म को लेकर चर्चा में रहते हैं। ‘दंगल’ फिल्म के बाद आमिर खान एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धमाका मचाने को तैयार हैं।

इस बार उनकी फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी।मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक आमिर खान ने सोमवार को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें उनके नजदीकी दोस्त और बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत किया। फिल्म देखने के बाद सभी ने ट्वीटर पर इसे सुपरहिट करार दिया।अश्विनी अय्यर तिवारी ने अपने ट्वीट में फिल्म के पूरे स्टारकास्ट की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि फिल्म को काफी मेहनत से बनाया गया है।

‘दंगल’ फेम गर्ल फातिमा सना शेख फिल्म के साथ ही आमिर खान, जायरा वसीम की काफी तारीफ की। जायरा ने फिल्म को शानदार करार दे दिया।‘न्यूटन’ फिल्म के एक्टर राजकुमार राव ने भी ट्वीटर पर फिल्म की तारीफ की। राजकुमार ने लिखा “#SecretSuperstar Such a heart warming & inspiring film. Do urselves a favour, go watch it. Take a bow team. @aamir_khan sir, u had me in splits.’’दूसरी तरफ अविनाश गोवारिकर ने भी ट्वीटर पर फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ की तारीफ की। साथ ही आमिर खान और फिल्म से सारे स्टारकास्ट को शुभकामनाएं दी।वहीं एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म को साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म करार दिया। अपने ट्वीट में नवाजुद्दीन ने लिखा “#SecretSuperstar D Best Film of d year.V Inspiring.Commendable Performances by all d Actors including Tirth. Congrats @aamir_khan #AdvaitC.”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *