ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सूट-सलवार और चुन्नी पहनकर रेसलिंग रिंग में विरोधियों को पछाड़ने बाली कविता देवी भारत की बेटी ऐसी महिला है जिन्होंने वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (WWE) के महिला विंग में स्थान बनाकर बड़ा मुकाम हासिल किया है । जी है अब कविता जल्द ही WWE में शामिल होने बलि है .कविता को महिला विंग में शामिल करने की घोषणा WWE चैम्पियन जिंदर महल ने की. कविता देवी के बारे में महल ने कहा, ‘मैं WWE की महिला विंग में कविता का स्वागत करता हूं । यहां उनके पास मौका है कि वह डब्ल्यूडब्ल्यूई में भारत की ओर से चैंपियन बन सकती हैं ।’ गौरतलब है कि स्कूली दिनों में कबड्डी खेलने वाली कविता ने WWE के हैवीवेट चैम्पियन ‘द ग्रेट खली’ से कोचिंग ली है ।

कविता देवी कुछ समय पहले ही सूट-सलवार और चुन्नी पहनकर रेसलिंग रिंग उतरी थीं । उस समय 34 साल की कविता की फाइट का पहला वीडियो WWE ने अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर रिलीज किया था । कविता इस वीडियो में न्यूजीलैंड की रेसलर डकोटा काई के साथ फाइट करती नजर आईं । उन्होंने कीवी रेसलर डकोटा का जोरदार मुकाबला किया था ।
