न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कार के आरोप में गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में है। दूसरी तरफ उसकी कथित बेटी हनीप्रीत अंबाला जेल में सजा काट रही है। अब पंचकूला पुलिस डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना इंन्सा से पूछताछ करने की पूरी तैयारी कर ली है। दूसरी तरफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सिरसा डेरा की बेनामी संपत्ति, रूपयों के लेनदेन और जमीन खरीद से संबंधित मामलों की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, सिरसा डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना ने पुलिस को पूछताछ के दौरान महत्त्वपूर्ण सुराग दिए थे। इसके आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने सिरसा डेरा की बेनामी संपत्ति से जुड़ी जांच शुरू कर दी है। इसकी भी उम्मीद की जा रही है कि प्रवर्तन निदेशालय भी सिरसा डेरा की चेयरपर्सन विपासना से जल्द पूछताछ करने वाला है। पुलिस ने पहले ही प्रवर्तन निदेशालय को डेरा की करोड़ों रूपयों की संपत्ति से जुड़ी जानकारी दे चुका है।
बताया जाता है कि पुलिस ने डेरा की संपत्ति से जुड़ी जो हार्डडिस्क प्रवर्तन निदेशालय को सौंपी है, उसमें डेरा की करोड़ों रूपये के जमीन का ब्यौरा है। इसके अलावा एटीएम कार्ड और रूपयों के लेनदेन के बारे में भी बताया गया है। वहीं गुरमीत राम रहीम के प्रोजेक्ट में करोड़ों रूपये लगाने वाले बिजनेस पार्टनर भी प्रवर्तन निदेशालय की रडार पर हैं। इसकी भी उम्मीद की जा रही है कि राम रहीम के बिजनेस पार्टनर से भी जल्द ही प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ करेगी।
