मौत के सौ साल के बाद भी दुनिया की सबसे खूबसूरत जासूस का रहस्य बरकरार!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : हिटलर की जासूस और डच डांसर माता हारी (मार्गारेथा ज़ेले) को 15 अक्टूबर 1917 को फ्रेंच फायरिंग स्कवाड ने मौत के…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : हिटलर की जासूस और डच डांसर माता हारी (मार्गारेथा ज़ेले) को 15 अक्टूबर 1917 को फ्रेंच फायरिंग स्कवाड ने मौत के घाट उतार दिया था। उस पर पहले विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी के लिए जासूसी का आरोप लगा था। माता हारी को सौ सालों के बाद भी दुनिया की सबसे खूबसूरत जासूस के तौर पर जाना जाता है। यहां तक कि कई लोग उन्हें विषकन्या सरीखे उपनाम भी देने से नहीं चूकते। लेकिन आज भी उसका रहस्य बरकरार है।

15 अक्टूबर 1917 की सुबह माता हारी को जेल से निकालकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके पहले माता हारी को एक कलम, स्याही, कागज देकर बस दो शब्द लिखने को कहा गया। उन्होंने अपने मनपसंद कपड़े पहने और लिखा ‘वो तैयार हैं।‘ उन्हें सेंट लाजारे प्रिजन से निकालकर पेरिस के बाहर बने एक पुराने किले में ले जाया गया। गोली मारने के पहले उन्हें एक सफेद कपड़ा आंखों पर बांधने के लिए दिया गया, लेकिन माता हारी ने कपड़ा लेने से इंकार कर दिया।

मरने के पहले माता हारी ने फ्रेंच फायरिंग स्कवाड को फ्लाइंग किस दिया और हमेशा के लिए खामोश हो गईं। माता हारी के गुजरे सौ साल हो गए हैं, लेकिन आज भी उन्हें इतिहास की सबसे खूबसूरत, खतरनाक जासूस और बेहतरीन डांसर माना जाता है। मौत के बाद भी पूरी दुनिया में उसकी चर्चा होती है। साल 1931 में ग्रेटा गार्बो ने उनकी जिंदगी पर ‘माता हारी’ फिल्म बनाई, जिसे कई बार सेंसर का सामना करना पड़ा।

कुछ समय पहले ही माता हारी के ट्रायल को पब्लिक के सामने रखा गया और उनके खतों को सार्वजनिक कर दिया गया। जिससे पता चलता है कि माता हारी की शादीशुदा जिंदगी काफी खराब थी। फ्रांस ने विश्वयुद्द से होने वाले नुकसान से खुद को बचाने के लिए उसे बलि का बकरा बना दिया। 1876 में एक समृद्ध परिवार में जन्मीं माता हारी (मार्गारेथा ज़ेले) के पिता बचपन में ही परिवार को छोड़कर कहीं चले गए थे। 15 साल की उम्र में उनकी मां का देहांत हो गया।

मां की मौत के बाद माता हारी को परिजनों के पास रहने के लिए भेज दिया गया। तीन साल बाद माता हारी की शादी रूडोल्फ जॉन मैकलियोड से हो गई। रूडोल्फ ईस्ट इंडीज आर्मी में अधिकारी था। शादी के कुछ सालों बाद माता हारी पति के साथ डच ईस्ट इंडीज चली गईं। अपने एक खत में माता हारी ने जिक्र किया था कि ‘उसकी शादीशुदा जिंदगी ठीक से नहीं चल रही है। रूडोल्फ ने चाकू से उसकी हत्या करने की कोशिश की और उसने घर से भागकर जान बचाई।’
माता हारी को दो बच्चे हुए, लेकिन दोनों की मौत हो गई। कहा जाता है कि दोनों को नौकरानी ने जहर देकर मार डाला था। कुछ समय बाद माता हारी पति रूडोल्फ के साथ हॉलैंड लौट गई थी। वह पति से अलग रहने लगी, लेकिन रूडोल्फ ने किसी तरह की मदद करने से इंकार कर दिया। आखिर में अपनी बेटी को पति के पास छोड़कर माता हारी पेरिस चली गई। पेरिस में ही उसने रूपये कमाने के लिए एक थियेटर कंपनी में एक्टिंग और डांसिंग करना शुरू कर दिया।

रूपये कमाने के लिए वह लोगों के साथ सोने से भी परहेज नहीं करती थी। अपने एक खत में माता हारी ने जिक्र किया था कि वह लोगों के साथ इसलिए सोती हैं कि उन्हें रूपयों की सख्त जरूरत है। शानदार नृत्य और अदाकारी के कारण कुछ ही समय में मार्गारेथा को माता हारी के नाम से जाना जाने लगा। माता हारी पर जर्मनी और फ्रांस के सैन्य अधिकारियों से नजदीकी रिश्ते को लेकर भी कई बार सवाल उठाए गए थे। इसको लेकर उसकी जांच भी की जा रही थी।

फ्रांस के लिए पहले विश्वयुद्ध के दौरान माता हारी सबसे खतरनाक शख्स थी। फ्रांस को यह डर सता रहा था कि उसके कई सैन्य अधिकारियों के साथ माता हारी के जिस्मानी ताल्लुकात थे, जो फ्रांस के राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे से कम नहीं थे। यहां तक कि विश्वयुद्ध में भाग ले रहे फ्रांसीसी सेना के एक सीनियर अधिकारी के सिर पर भी माता हारी के हुस्न का जलवा बोल रहा था। आखिर में फ्रांस ने माता हारी जेल में डालकर तमाम यातनाएं दी और बाद में हत्या कर दी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *