ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 2017 पंजाब विधानसभा चुनाव में भले ही सुनील जाखड़ को हार का मुंह देखना पड़ा लेकिन गुरदासपुर उपचुनाव में उन्होंने अपनी जीत का परचम लहराया। बीजेपी के उम्मीदवार स्वर्ण सलारिया और आम आदमी पार्टी उम्मीदवार सुरेश खजूरिया को उन्होंने भारी अंतर से पछाड़ दिया।
पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद गुरदासपुर उपचुनाव जीतना कांग्रेस के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा था। क्योंकि इसी चुनाव में जनता को ये बताना था कि कांग्रेस के अब तक के कार्यकाल से वो कितने संतुष्ट हैं।
हालांकि बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने सुनील जाखड़ को बाहरी उम्मीदवार बताकर वोट हथियाने की कोशिशें बहुत की लेकिन गुरदासपुर की जनता ने जाखड़ पर भरोसा करके उन्हें जिताया।
अबोहर से हार कर गुरदासुर में बड़ी जीत दर्ज करने वाले सुनील जाखड़ का राजनीतिक सफर शानदार रहा।
विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद दोबारा लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने से सुनील जाखड़ के साथ साथ समूची कांग्रेस जश्न मना रही है।
Watch Video
