आखिर रातभर क्यों कहती रही हनीप्रीत, पापा के पास भेज दो…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कारी राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत की अंबाला जेल की पहली रात ऐसी गुजरी कि उसका यकीन उसे जल्दी नहीं…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कारी राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत की अंबाला जेल की पहली रात ऐसी गुजरी कि उसका यकीन उसे जल्दी नहीं हो सकता। और तो और हनीप्रीत ने ऐसी मांग रख दी कि पुलिस वाले हैरान रह गए। हनीप्रीत ने जेल अधिकारियों से कहा कि उसे भी पापा वाले जेल में भिजवा दें। वो बेकसूर हैं, उन्हें बेवजह फंसाया गया है। हनीप्रीत ने जेल अधिकारियों से कहा कि उसके पापा बीमार रहते हैं, उनकी देखभाल के लिए उसकी जरूरत है।

जेल में पहली रात गुजारने के दौरान हनीप्रीत पूरी तरह बेचैन रही। मच्छरों के कारण वो ठीक से सो नहीं सकी और बीच-बीच में रहकर सेल में घूमती रही। हनीप्रीत ने शरीर में दर्द और माइग्रेन की शिकायत भी की, जिसके बाद उसका मेडिकल चेकअप भी कराया गया। शनिवार की सुबह उसके खून के नमूने लिए गए और शाम तक ब्लड रिपोर्ट भी आ गई। ब्लड रिपोर्ट में सबकुछ सामान्य था, लेकिन हनीप्रीत जेल जाने के बाद काफी बेचैन दिखी।

शनिवार की सुबह हनीप्रीत को नाश्ता दिया गया, जिसे उसने काफी नाक-भौं सिकोड़ कर खाया। हालांकि जेल प्रशासन हनीप्रीत को पीने के लिए आरओ का पानी उपलब्ध करा रहा है। हनीप्रीत को सेल में दो कंबल, थाली, कटोरी, चम्मच, गिलास दिया गया है। उस पर नजर रखने के लिए एक महिला नंबरदार को तैनात किया गया है। वहीं अंबाला जेल के अधिकारियों और स्टाफ को पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश भी दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *