न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियां बटोरने वाली ‘दंगल’ गर्ल फातिमा सना शेख एक बार फिर चर्चा में है। फातिमा ने बिकनी में फोटोशूट कराया है जो देखते ही देखते वायरल हो गया है। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर उन्हें इतना ट्रोल किया जा रहा है कि आपको यकीन नहीं होगा।
कुछ समय पहले भी फातिमा अपने हॉट फोटोशूट के लिए सोशल साइट्स पर लोगों का गुस्सा झेल चुकी हैं। लोगों ने भद्दे-भद्दे कमेंट तक कर डाले, कई कमेंट्स तो इतने गंदे हैं कि हम उसका जिक्र यहां नहीं कर सकते हैं।
इस बार फातिमा की बोल्डनेस तस्वीर से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। दरअसल, फातिमा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर किया है, जिसके जबाव में लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं।
फातिमा की हॉट तस्वीर मीडिया में भी काफी वायरल हो रही है। लोग तो सोशल साइट्स पर ही फातिमा को सलाह देते दिख रहे हैं। कई तो संस्कारों की दुहाई भी दे रहे हैं।
फातिमा ने आमिर खान स्टारर मूवी ‘दंगल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और उनके एक्टिंग की काफी सराहना हुई थी। लेकिन उनकी तस्वीरें जाने-अनजाने में हंगामा का कारण बनते रहते हैं।
सबसे बड़ी बात यह है कि फातिमा ने जो तस्वीर पोस्ट की है, उसकी कैप्शन भी अलग हटकर लिखा है। जैसे साड़ी वाली तस्वीर को उन्होंने शेमलेस सेल्फी नाम दिया है, क्योंकि उन्होंने साड़ी सही ढंग से नहीं पहना है।
बस फिर क्या था तस्वीर पोस्ट करते ही फातिमा सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रोल हो गईं। लोगों ने ना सिर्फ भद्दे कमेंट्स लिखे, बल्कि उन्हें संस्कार नहीं भूलने की सलाह भी दे डाली।
एक यूजर ने लिखा ‘खुदा तुम्हें देख रहा है फातिमा, और तुम्हें इसकी सजा जरूर देगा।’ किसी ने सलाह दी कि ‘फातिमा मजहब को बदनाम मत करो। यह सब तुम्हें जरा भी अच्छा नहीं लगता है।’
एक यूजर ने लिखा है कि ‘अगर आपको साड़ी पहनने नहीं आती है तो मत पहनिए, लेकिन कम से कम किसी भी परिधान और मर्यादा का इस तरह अपमान तो मत कीजिए।’
दरअसल, फातिमा ने रमजान के समय भी बिकनी पहने एक तस्वीर शेयर की थी, जिस पर बहुत हंगामा हुआ था। बता दें फातिमा अभी आमिर खान की अगली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ में काम कर रही हैं।
