न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : जब आप मोहब्बत में पड़ते हैं तो हर चीज खुशनुमा अहसास से भर देती है। दोनों तरफ जुदाई की आंच पर मोहब्बत सुलगते अंगारे में कब तब्दील हो जाता है इसका पता भी नहीं चलता। लेकिन शादी के बाद दो दिलों के बीच मोहब्बत कम होने का सिलसिला शुरू हो जाता है। मिलने की बेताबी भी खत्म हो जाती है। दरअसल, यह अधिकांश शादीशुदा जोड़ों के साथ होता है। हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं जिसे अपनाकर आपका प्यार बेडरूम के बाहर भी बरकरार रहेगा।
शॉवर सेशन और कार में रोमांस
अगर आप अपनी लव लाइफ से खुश नहीं हैं तो कोई बात नहीं। आप दोनों एक साथ शॉवर सेशन ले सकते हैं, इससे आपकी बोरिंग लव लाइफ ताजगी से भर जाएगी। अगर आप कार में साथ घूमने जाते हैं तो कुछ वक्त एक-दूसरे को देखें और हल्की मुस्कुराहट बिखेर दें। यकीन मानिए यह दिखने में छोटी बात लगे, लेकिन यह रिश्ते पर जमे बर्फ को पिघलाने में काफी मददगार हो सकता है। आप दोनों कार में बैठकर आइसक्रीम खा सकते हैं लेकिन मनपसंद रोमांटिक गाना बजाना ना भूलें।
हाथ थामकर निकल जाएं साथ घूमने
भागदौड़ भरी जिंदगी में आपको भले ही साथ गुजारने के लिए ज्यादा वक्त ना मिले, लेकिन वीकएंड आपके हाथ में है ना। तो चिंता किस बात की, बस दोनों साथ निकल जाएं, शहर से दूर खेत-खलिहानों की तरफ। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हरियाली के बीच वक्त गुजारें। अभी ठंड भी शुरू हो गई है और गुनगुनी धूप आपको और भी ताजगी से भर जाएगी। चाहें तो किसी गार्डन में भी जा सकते हैं। इससे ना सिर्फ आपका मूड रिफ्रेश होगा, बल्कि आपसी रिश्ते भी काफी हद तक गरमाहट से भर जाएंगे।
सोफा और छत को बनाएं प्रेम की सीढ़ी
ऑफिस से लौटने के बाद कुछ देर के लिए पत्नी को पास बुलाएं और सोफे पर साथ-साथ बैठें। अगर दोनों वर्किंग हैं तो कॉल करके एक-दूसरे को जल्दी घर आने को कहें। घर पहुंचकर आप दोनों एकसाथ बैठकर रोमांटिक मूवी लगा लें। बाकी का काम आप दोनों की आपसी समझ कर देगी। अगर वीकएंड पर कहीं जाने का मूड नहीं है तो आप शाम में छत पर चले जाएं। साथ में चाय पीना ना भूलें। बस चाय पीते जाएं और डूबते सूरज को एकसाथ देखें। आपके आपसी रिश्ते डूबते सूरज के साथ नई ऊचाईयों पर पहुंच जाएगी।
मैसेज की जगह इमोटिकॉन करें इस्तेमाल
आज अधिकांश लोग स्मार्टफोन यूज करते हैं। वर्किंग लोगों के लिए तो स्मार्टफोन रखना बेहद जरूरी हो चुका है। अगर आप एक-दूसरे से ऑफिस में व्हाट्सएप से जुड़े रहते हैं तो हमारा जरूरी सलाह है आपको। मैसेज भेजने की जगह इमोटिकॉन का उपयोग करें। एक इमोटिकॉन काफी है एक-दूसरे की बात दिलों तक पहुंचाने के लिए। यह दिखने में मामूली लगे, लेकिन बिना कहे सबकुछ कहने का माध्यम है। तो, हमारे सलाह पर जल्द अमल कीजिए और देखिए किस तरह मोहब्बत फिर जवां हो जाती है।
