संजय दत्त के बायोपिक ‘दत्त’ की शूटिंग पूरी, मार्च 2018 में होगी रिलीज!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : संजय दत्त की जिंदगी पर राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘दत्त’ की शूटिंग पूरी होने को है। फिल्म…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : संजय दत्त की जिंदगी पर राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘दत्त’ की शूटिंग पूरी होने को है। फिल्म मार्च 2018 में रिलीज होगी और दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दूसरी तरफ फिल्म से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कुछ वक्त पहले ही फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि इस पोस्टर को किसी फैन ने बनाया है। लेकिन पोस्टर देखने में शानदार लग रहा है।दूसरी तरफ फिल्म में संजय दत्त का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने जिस तरह से खुद को रोल के लिए तैयार किया है, वह अपने आप में काफी शानदार है। रणबीर ने रोल के लिए खुद को पूरी तरह बदल लिया है। उनके लुक पर काफी काम किया गया है। रणबीर ने बाकायदा जिम में घंटों पसीना बहाकर बॉडी बनाई है। दूसरी तरफ परदे पर संजय दत्त बने रणबीर कपूर के पिता सुनील दत्त का किरदार निभा रहे हैं जाने-माने एक्टर परेश रावल। इनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त की मां नरगिस दत्त की भूमिका अभिनेत्री मनीषा कोईराला निभा रही हैं। वहीं टीना मुनिम की भूमिका में सोनम कपूर, माधुरी दीक्षित की भूमिका में करिश्मा तन्ना और अनुष्का शर्मा भी फिल्म में जर्नलिस्ट की भूमिका में दिखाई देंगी। ‘मसान’ फिल्म फेम विक्की कौशल फिल्म में रणबीर कपूर के करीबी दोस्त की भूमिका निभाएंगे। हालांकि अभी तक फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने फर्स्ट लुक जारी नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि वो जल्द ही फर्स्ट लुक जारी करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *