हनीप्रीत का iPhone उठाएगा सारी साजिश से परदा!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कार के आरोप में सजा काट रहे सच्चा डेरा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत न्यायिक…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कार के आरोप में सजा काट रहे सच्चा डेरा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत न्यायिक हिरासत में है। एक दिन पहले ही पंचकूला पुलिस की SIT ने विपश्यना और हनीप्रीत से पूछताछ किया था। इस दौरान विपश्यना ने पुलिस को एक आई-फोन दिया है। पुलिस को फोन मिलने से कई राज खुलने की उम्मीद तो थी, लेकिन समस्या यह आ रही है कि उसमें हनीप्रीत का फिंगर सिक्यूरिटी गार्ड लगा हुआ है। पुलिस मान रही कि हनीप्रीत के सारे महत्त्वपूर्ण राज फोन में दफन हो सकते हैं।

आई-फोन से हनीप्रीत के किया डाटा डिलीट

हनीप्रीत और विपश्यना से पूछताछ के दौरान पुलिस को फोन की असलियत पता चली। यहां तक कि पुलिस ने हनीप्रीत को कई बार फोन अनलॉक करने को कहा था। पुलिस ने फोन से जानकारी हासिल करने के लिए एक साइबर एक्सपर्ट की मदद भी ली। लेकिन पता चला कि फोन और आई-क्लाउड से डाटा गायब है। पुलिस को आशंका है कि हनीप्रीत ने विपश्यना को फोन देने के पहले खुद ही सारा डाटा डिलीट कर दिया था। हनीप्रीत की कोशिश थी कि अगर फोन पुलिस के हाथों में पड़ भी जाए तो डाटा को आसानी से हासिल नहीं किया जा सके।

फरार रहने के दौरान 17 सिम कार्ड का इस्तेमाल

3 अक्टूबर को हनीप्रीत को पकड़ने के बाद जब पुलिस ने शुरूआती जांच की तो पता चला था कि उसने फरार रहने दौरान 17 सिम कार्ड का इस्तेमाल किया था। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला है कि सारे सिम कार्ड किसके नाम पर लिए गए थे और उससे किन-किनसे बात की गई थी। यह भी नहीं पता चला है कि आखिर 17 सिम कार्ड को किस फोन में इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, हनीप्रीत ने यह बताया था कि फरार रहने के दौरान वह लोगों से बात करने के लिए व्हॉट्सएप का इस्तेमाल करती थी। अब पुलिस की जांच हनीप्रीत, फोन और सिम कार्ड तक सिमट कर रह गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *