जम्मू कश्मीर: पुलवामा में मुठभेड़ के दौरान 2 लश्कर कमांडर ढेर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों को एक बार फिर से बड़ी कामयाबी मिली है | पुलवामा में सुरक्षाबलों ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों को एक बार फिर से बड़ी कामयाबी मिली है | पुलवामा में सुरक्षाबलों ने खूंखार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा के कमांडर वसीम अहमद शाह समेत दो आतंकियों को मार गिराया | आज सुबह से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है |

गौरतलब है कि इस साल मुठभेड़ में अबतक 171 आतंकी मारे जा चुके हैं। दूसरी तरफ खुफिया सूत्रों ने दिवाली पर दहशत फैलाने की पाकिस्तान की नापाक योजना का खुलासा किया है। टाइम्स नाऊ के अनुसार इंटेलिजेंस एजेंसी के सूत्रों ने सूचना दी है कि जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में गुलमर्ग के रास्ते आतंकी जाकिर मूसा समेत 12 पाकिस्तानी आतंकियों ने घुसपैठ की है। इनकी योजना सेना के कैम्प को निशाना बनाने और कश्मीर में दहशत फैलाने की है। इन आतंकियों ने दो दिन पहले ही एलओसी के पास मीटिंग की है और भारत में हमले की प्लानिंग पर चर्चा की है।

> पुलवामा में 2 लश्कर कमांडर ढेर

> मुठभेड़ के दौरान मारे गए 2 लश्कर कमांडर

> आतंकियों और सुरक्षाबलों में अभी भी मुठभेड़ जारी

Watch Video

https://youtu.be/gLEO8MhLU5c

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *