न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कार का दोषी ठहराए जाने के बाद सिरसा सेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम जेल में सजा काट रहा है। दूसरी तरफ राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत पुलिस रिमांड पर है। वहीं हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने बाबा गुरमीत राम रहीम और हनीप्रीत को लेकर कई खुलासे किए। विश्वास ने तो यहां तक कह दिया कि दोनों के बीच बाप-बेटी की जगह पति-पत्नी के रिश्ते थे। विश्वास गुप्ता ने आरोप लगाया था कि हनीप्रीत के राम रहीम से जिस्मानी ताल्लुकात थे। इसके अलावा भी विश्वास गुप्ता ने कई खुलासे किए। लेकिन विश्वास गुप्ता के यही खुलासे उस पर भारी पड़ने वाले हैं। यह भी हो सकता है कि हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता सजा भी हो जाए।
अब विश्वास गुप्ता की मुश्किलें भी बढ़ने वाली है। दरअसल, हरियाणा महिला आयोग ने विश्वास गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आयोग का कहना है कि विश्वास ने एक महिला के चरित्र को लोगों के सामने दागदार किया है। बिना किसी सबूत के विश्वास ने हनीप्रीत के खिलाफ ऐसे आरोप लगाए हैं, जिसे किसी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। इसको लेकर आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन ने हरियाणा के DGP बीएस संधू को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अध्यक्ष ने इसका भी ज़िक्र किया है कि पुलिस ने विश्वास गुप्ता पर किस तरह की कार्रवाई की है, उससे जुड़ी रिपोर्ट भी सात दिनों के अंदर महिला आयोग को भेजने को कहा गया है।
दरअसल, कुछ दिनों पहले मानवाधिकार से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आयोग की अध्यक्ष से मिलकर विश्वास गुप्ता की शिकायत की थी। प्रतिनिधियों का कहना था कि विश्वास गुप्ता ने चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन करके हनीप्रीत को ना सिर्फ बेइज्जत किया, बल्कि बिना किसी सबूत के गंभीर आरोप भी लगाए। जब हनीप्रीत ने साल 2009 में विश्वास गुप्ता से तलाक ले लिया था, तो किस आधार पर विश्वास गुप्ता ने उसके खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस की और मनगढ़ंत आरोप लगाए। इस शिकायत के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष ने DGP को पत्र लिखकर कार्रवाई करने को कहा है। इसके पहले हनीप्रीत भी विश्वास गुप्ता के आरोप से इंकार कर चुकी है।
भारी पड़ा विश्वास गुप्ता का हनीप्रीत पर आरोप लगाना, हो सकती कार्रवाई!
न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कार का दोषी ठहराए जाने के बाद सिरसा सेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम जेल में सजा काट रहा है। दूसरी…
