ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में बिजली सस्ती हो सकती है। एक अमेरिकी कंपनी ने पंजाब में 2400 मैगावाट का पावर प्लांट लगाने की पेशकश की है। ये पावर प्लांट लगने से पंजाब वासियों को 4.81 रु. प्रति यूनिट बिजली मिल सकती है। अमेरिकी कंपनी के अधिकारियों ने सीएम कैप्टन अमरिंदर से मुलाकात की है। कैप्टन अमरिंदर ने इस प्रस्ताव को जांचने के लिए 4 सदस्यीय टीम का गठन किया है जो 15 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। अगर इस प्रस्ताव पर पंजाब सरकार मुहर लगाती है तो लुधियाना और अमृतसर में गैस पावर प्लांट लगाया जा सकता है।
> पंजाब में सस्ती होगी बिजली!
> US कंपनी ने की 4.81 रु.यूनिट बिजली देने की पेशकश
> मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को जांचने के लिए बनाई 4 सदस्यीय कमेटी
> लुधियाना, अमृतसर में लगाया जा सकता है गैस पावर प्लांट
Watch Video
