खाते से रूपए निकालना हुआ मुश्किल, इस नियम से बढ़ी मुसीबत

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : अब आपको खाते से रूपए निकालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। नए नियमों से आपको परेशानी होगी। यह आदेश डाकघरों…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : अब आपको खाते से रूपए निकालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। नए नियमों से आपको परेशानी होगी। यह आदेश डाकघरों के किसी भी खाते के लिए है। दरअसल, अब डाकघरों से आप नगद या चेक से रूपए नहीं निकाल सकेंगे। 1 दिसंबर से इस नियम को लागू कर दिया जाएगा। अब आरडी या दूसरे किसी भी अकाउंट से रूपए निकालने के लिए आपका डाकघर में खाता होना जरूरी कर दिया गया है।

आखिर कैसे होगा डाकघर से रूपए का भुगतान

इसके पहले तक डाकघर से नगद या चेक के माध्यम से रूपए का भुगतान होता था। अब इस व्यवस्था पर रोक लगा दिया गया है। अब आपको भुगतान लेने के लिए डाकघर में सेविंग अकाउंट खुलवाना पड़ेगा। आप जिस योजना का भुगतान लेना चाहते हैं उसका सारा पैसा आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। जिसके बाद आप अपने अकाउंट से रूपए निकाल सकते हैं। तो, जल्द से जल्द अपने नज़दीकी डाकघर में खाता खुलवा लें।

अगर नहीं हुए सचेत तो अकाउंट हो जाएगा फ्रिज

जिस तरह डाकघर से रूपए निकालने में नए नियम बनाए गए हैं, ठीक उसी तरह अकाउंट के लिए आधार, पैन कार्ड और मोबाइल नंबर जरूरी कर दिया गया है। आपको 31 दिसंबर तक डाकघर में अपने खाते से पूरी डिटेल्स को लिंक कराना होगा। अगर आप समय रहते अकाउंट के साथ जरूरी डिटेल्स लिंक नहीं कराते हैं तो अकाउंट फ्रिज हो जाएगा। आप सारी डिटेल्स सम्बंधित डाकघर में जाकर अकाउंट के साथ अपडेट करवा सकते हैं।

किन योजनाओं के लिए जरूरी किया गया डिटेल्स

आपको अकाउंट के साथ आधार, पैन कार्ड और मोबाइल नंबर अपडेट करवाना होगा। जिन योजनाओं के लिए डिटेल्स अपडेट कराने को जरूरी किया गया है, उनमें सेविंग अकाउंट, रेकरिंग डिपाजिट अकाउंट (5 साल के लिए), टाइम डिपाजिट अकाउंट, मंथली इनकम स्कीम अकाउंट, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट्स (NSC), पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट, किसान विकास पत्र, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, सुकन्या समृद्धि अकाउंट शामिल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *