भारत में गंभीर हुई भुखमरी की समस्या, 119 देशों में मिला 100वां स्थान

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भले ही भारत को दुनिया की दूसरी सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का खिताब दिया जाता हो, लेकिन इस तस्वीर का…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भले ही भारत को दुनिया की दूसरी सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का खिताब दिया जाता हो, लेकिन इस तस्वीर का दूसरा पहलू भी है। भारत में भुखमरी की समस्या विकराल बनती जा रही है और भुखमरी से जुड़ी रिपोर्ट में 119 देशों में भारत को 100 वां स्थान मिला है। पिछले साल भारत का स्थान 97 वां था। हैरानी की बात यह है कि भारत इराक, उत्तर कोरिया और बंगलादेश से भी पीछे है। इस सच का खुलासा इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट (IFPRI) की रिपोर्ट से हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पड़ोसी चीन को 29, नेपाल को 72, म्यांमार को 77, श्रीलंका को 84 और बंगलादेश को 88 वां स्थान मिला है। जबकि भारत का पड़ोसी पाकिस्तान 106 और अफगानिस्तान 107 वां स्थान पर है। वहीं उत्तरी कोरिया को 93 और इराक को 78 वां स्थान मिला है। रिपोर्ट में विकासशील देशों में भुखमरी की समस्या को काफी गंभीर बताते हुए समय रहते आवश्यक कदम उठाने की बात भी कही गई है। यह भी बताया गया है कि अभी भी भारत के सौ में से पांच बच्चों को पोषणयुक्त खाना नहीं मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *