अमृतसर: पुलिस के हत्थे चढ़े दो बेखौफ गैंगस्टर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर में पंजाब पुलिस ने 2 गैंगस्टरों को पकड़ने में सफलता हासिल की, बता दें कि रजत मल्होत्रा और अखिल गैंगस्टर को गिरफ्तार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर में पंजाब पुलिस ने 2 गैंगस्टरों को पकड़ने में सफलता हासिल की, बता दें कि रजत मल्होत्रा और अखिल गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया है | वहीं आरोपियों से 2 पिस्तौल बरामद किए हैं | पुलिस के मुताबिक ये जग्गू भगवान पुरिया के गैंग का आदमी हैं और इन लोगों ने हरियाणा में कई वारदातों को अंजाम दिया है | साथ ही इन पर कई बैंकों में डकैती और क़त्ल के मामले भी दर्ज हैं | जानकारी के मुताबिक इन आरोपियों ने पिस्तौल की नोंक पर अमृतसर से मोटर साइकल छीना था जिस दौरान ये तीन लोग थे | जिनमें से दो पकड़े जा चुके हैं | और एक भागने में कामयाब हो गया | वहीं जांच अधिकारी का कहना है कि पुलिस दीवाली को देखते हुए सतर्क हैं | जिस दौरान ये दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए |

Watch Video

https://youtu.be/Ib9YowMLOyE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *