कपिल के फिल्म ‘फिरंगी’ का पोस्टर जारी, जानिए किस तारीख को रिलीज होगी फिल्म

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर दर्शकों के सामने हाजिर हो गए है। दो साल के बाद अब कपिल की दूसरी…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर दर्शकों के सामने हाजिर हो गए है। दो साल के बाद अब कपिल की दूसरी फिल्म ‘फिरंगी’ सिनेमाघरों में आने वाली है। 12 अक्टूबर को इसका पहला मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया। यह भी उनके होम प्रोडक्शन की फिल्म है। इस पोस्टर में कपिल शर्मा की एक झलक नजर आ रही है। इसकी शुरुआत में वो गुलाम भारत की पुलिस यूनिफॉर्म पहने हुए एक फिरंगी आदमी को लात मारते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में कपिल के साथ इशिता दत्ता के साथ मोनिका गिल नजर आएंगी।

कपिल ने अब्बास-मस्तान की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी इस फिल्म ने ना केवल बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की बल्कि यह हिट भी साबित हुई थी। इसके बाद उम्मीद थी कि वो जल्द ही दूसरी फिल्म में नजर आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

कपिल शर्मा की फिल्म ‘फिरंगी’ गुलाम भारत के बैकग्राउंड में बनी एक छोटे शहर के लड़के की कहानी है जिसे एनआरआई लड़की से प्यार हो जाता है। फिल्म में तनुश्री दत्ता की छोटी बहन इशिता दत्ता अहम किरदार निभाएंगी। फिल्म को राजीव ढिंगरा ने लिखा और डायरेक्ट किया है।

इससे पहले 28 सितंबर को कपिल ने फिल्म का पहला लुक पोस्टर शेयर किया था। कॉमेडियन की फिल्म इरफान की ‘करीब करीब सिंगल’ और राजकुमार राव की ‘शादी में जरूर आना’ से बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली थी। लेकिन अब निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा लिया है। बता दें कि ‘फिरंगी’ 24 नवंबर को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *