न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : चुनाव आयोग ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा इलेक्शन की तारीखों का ऐलान कर दिया। आयोग के इस ऐलान के बाद आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। हालांकि, आयोग ने गुजरात विधानसभा इलेक्शन के लिए तारीखों की घोषणा नहीं की है। हम आपको सबसे पहले बता रहे हैं चुनाव आयोग के प्रेस कॉन्फ्रेंस की खास बातें।
- 16 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी
- 16 से 23 अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया
- 9 नवंबर को हिमाचल में मतदान
- 18 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी
- हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों पर डाले जाएंगे वोट
- फोटो वोटर आईडी कार्ड का होगा इस्तेमाल
- हिमाचल में 7521 पोलिंग स्टेशन
- सभी पोलिंग स्टेशन ग्राउंड फ्लोर पर होंगे
- हिमाचल चुनाव में VVPAT का इस्तेमाल होगा
- EVM और VVPAT जिले के स्टोर में रखे जाएंगे
- हर पोलिंग स्टेशन पर VVPAT मशीन होगी
- हिमाचल प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू
- तत्काल प्रभाव से लागू हुई आचार संहिता
- मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी
- नामांकन से लेकर मतदान तक वीडियोग्राफी होगी
- एक उम्मीदवार 28 लाख रुपए खर्च कर सकता है
- हलफनामे का हर कॉलम भरना जरूरी
