व्हॉट्सएप पर संभल कर करें चैट, हो सकता है वो…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : अगर आप भी अपनों, दोस्तों और काम के लिए व्हॉट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो, यह खबर आपके लिए पढ़ना जरूरी…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : अगर आप भी अपनों, दोस्तों और काम के लिए व्हॉट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो, यह खबर आपके लिए पढ़ना जरूरी है। व्हॉट्सएप पर किए जाने वाले चैट का पता लगाया जा सकता है। यहां तक कि आपके व्हॉट्सएप अकाउंट को भी हैक किया जा सकता है। यह हम नहीं कह रहे हैं, यह खुलासा रॉब हेटन ने किया है। रॉब पहले भी व्हॉट्सएप से जुड़े खामियों को बता चुके हैं।रॉब ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि कोई आपके लास्ट सीन और ऑनलाइन स्टेटस को बड़ी आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। इससे हैकर बड़ी आसानी से आपकी सारी एक्टिविटी का पता लगा सकता है। यहां तक कि दो लोगों के बीच होने वाली बातचीत और चैट की जानकारी हासिल कर सकता है। सबसे बुरी खबर यह है कि आपको पता भी नहीं चलेगा कि कोई बड़े आराम से आपकी जासूसी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *