दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी लग सकता है दिवाली को ग्रहण

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली के बाद पंजाब में भी दिवाली में ग्रहण लगने के आसार आ गए है। दिल्ली-एन.सी.आर. को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली के बाद पंजाब में भी दिवाली में ग्रहण लगने के आसार आ गए है। दिल्ली-एन.सी.आर. को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब पंजाब में सामाजिक संस्थाएं भी दिवाली के पटाखों को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने जा रही हैं। अगर हाईकोर्ट ने भी सुप्रीम कोर्ट की तरह सख्ती दिखाई तो इस बार पंजाब में भी दीवाली से पहले ही पटाखों का दिवाला निकल सकता है।

 

फ़िलहाल पंजाब की बात करें तो इस समय राज्य में हजारों की तादाद में पटाखों के गोदाम हैं। इनमें से सैंकड़ों तो पटाखा गोदाम अवैध रूप से चल रहे है जिन्होंने प्रशासन से लाइसैंस तक नहीं लिए हैं और धूम- धड़ल्ले से घूसखोरी के बल पर अवैध रूप से पटाखा भंडारण किया किया जा रहा है। हर साल राज्य में करोड़ों रुपए के पटाखे फूंके जाते हैं। अगर हाईकोर्ट की सख्ती सामने आती है तो पटाखा विक्रेताओं के साथ-साथ पटाखों के बड़े व्यापारी भी डूब सकते हैं। एक तरफ सामाजिक संस्थाएं और आम जनता सुप्रीम कोर्ट के फैसले की प्रशंसा कर रही हैं तो दूसरी तरफ पटाखा विक्रेता इसका विरोध भी कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ए.के. सीकरी की बैंच ने पटाखों को लेकर सख्त टिप्पणी की है।

बात 2016 की करे तो पटाखों का वातावरण पर बेहद बुरा असर पड़ा था। राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में कई दिनों तक धुंध व धुआं छाया रहा था और साथ ही कई ट्रेनों व फ्लाइटों को रद्द करना पड़ा था। इतना वातावरण दूषित होने कारण कई लोगों को बीमारी का सामना करना पड़ा था । स्थिति खतरनाक स्तर तक जा पहुंची थी। कई राज्यों का दम घुटने लगा था। स्कूल और दूसरी अथारिटी ने हैल्थ एमरजैंसी की स्थिति में तमाम उपाए किए थे। दीवाली की अगली सुबह के हालात देखते हुए 11 नवम्बर, 2016 को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि दिल्ली व एन.सी.आर. में पटाखों की बिक्री नहीं होगी और लाइसैंस सस्पैंड कर दिया गया था लेकिन इस आदेश का दीवाली पर टैस्ट होना बाकी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *