ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस सेलिब्रिटी मानी जाती हैं। मलाइका अक्सर जिम के अपने वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। 44 साल की मलाइका जीक्यू मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है जिसमें वो बेहद खूबसूरत और फिट नजर आ रही हैं। इस फोटोशूट में उनका अंदाज देखने लायक है। फोटो देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। कुछ पिक्चर में स्विमसूट में नजर आ रही मलाइका बेहद हॉट दिख रही हैं।
मलाइका अरोड़ा खान आज कल अपनी तस्वीरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन वो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहती हैं। अब हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देख कोई नहीं कह सकता कि ये 44 साल की मलाइका ही हैं। बता दें कि मलाइका ने ये फोटोशूट GQ मैगजीन के लिए कराया है।
पानी में कराए गए इस फोटोशूट में मलाइका का ये हॉट अव्तार सबको चौंकाने वाला है। मलाइका ने इस फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।









