ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ED (इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट) को इमीग्रेशन कंपनी से 30 जाली मोहरे, 20 लाख रुपया, एक पिस्टल और कई तरह के डाक्यूमेंट्स मिले |
रात 12 बजे तक होती रही पूछताछ
पंजाब सरकार की तरफ से बोगस इमीग्रेशन कंपनियों की नकेल कसने के लिए रूल्स को हार्ड एंड फास्ट किया गया है जिसके तहत उनको लाइसेंस लेना जरूरी किया गया है वही उनके हर तरह के पैसे के लेनदेन पर नजर रखी जा रही है | * जिसके तहत कल सुबह से seabird immigration मोहाली फेस 10 के ऑफिस और उनके घर जिस में फेस 9, फेस 10 के किराए के घर पर रेड की गई|
* वहां से ईडी को एक रिवाल्वर 30 जाली मोहरे- जिनमें SDM खन्ना तहसीलदार अमलोह , डीसी बठिंडा, SDM और डीसी मोहाली ऐसी कई मोहरे बरामद की गई हैं इसके साथ ही 20 लाख रुपए की नगदी बरामद की गई है ।
कल सुबह 9:00 बजे से लेकर रात 12 बजे तक सी बर्ड इमीग्रेशन की कंपनी और घर की तलाशी ली गई जिसमें से यह सारा सामान बरामद हुआ है । उनका मानना है कि यह कंपनियां वोग्स धंधा करती है जिसके चलते यह आम लोगों को बेवकूफ बनाकर उन को बाहर भेजने का झांसा देकर या गलत तरीके से उनके डॉक्यूमेंट तययार करते उनको भेज रही हैं और वहां की कॉलेज और यूनिवर्सिटी से मोटापा कमीशन के रुप में प्राप्त कर रही हैं । उनके पैसे के लेन देन को लेकर ई डी की तरफ से की गई थी जिसमें यह बड़े खुलासे हुए हैं पुलिस को इमीग्रेशन कंपनी के खिलाफ पर्चा दर्ज करने के आदेश दिए हैं जिसके चलते जल्दी ही उनके खिलाफ दर्ज किया गया है ।
अब देखना यह होगा कि मोहाली इमीग्रेशन कंपनीओ की तरफ से यहां पर हर रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं लोगों को कैसे बेवकूफ बनाया जा रहा है उनकी हक हलाल की कमाई से अपनी जेबें भर रहे हैं और लोगों को बाहर का झांसा दे रहे हैं ।
पुलिस की सख्ती के चलते यहां से ट्रांसफर होकर चंडीगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में जाकर अपना धंधा फिर से शुरू कर दिया है अब देखना यह होगा कि इंफोर्समेंट बिभाग , पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार इन वोग्स इमीग्रेशन कंपनियों के खिलाफ कितनी सख्ती से कार्रवाई करती है तो जो लोगों की मेहनत की कमाई और उनके जज्बातों के साथ यह कंपनियां खिलवाड़ ना कर सकें ।


