कहीं कोमल की वजह से तो घरवालों ने नहीं कर ली ख़ुदकुशी!

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : राजस्थान के उदयपुर से एक दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया है। जहां एक ही परिवार के चार लोगों ने…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : राजस्थान के उदयपुर से एक दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया है। जहां एक ही परिवार के चार लोगों ने सोमवार की शाम सुसाइड कर ली, जबकि बड़ी बेटी कोमल घर में नहीं थी। आखिर कोमल के माता-पिता और भाई-बहन ने ख़ुदकुशी क्यों किया, इसका पता नहीं चल पाया है। ख़ुदकुशी के पहले कोमल के पिता विनोद ने एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें सारी संपत्ति छोटे भाई पुरुषोत्तम के नाम करने की बात कही है।

आस-पड़ोस के लोगों की मानें तो एक परिवार के चार लोगों की ख़ुदकुशी के पीछे बड़ी बेटी कोमल है। घटना के वक़्त कोमल घर पर नहीं थी। दबी जुबान में यह भी कहा जा रहा है कि कोमल का एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

मृतक विनोद की बड़ी बेटी कोमल
मृतक विनोद की बड़ी बेटी कोमल

वहीं कोमल की दूसरी जगह शादी की बात भी चल रही थी। कहा जा रहा है कि घरवाले कोमल के रिश्ते से खुश नहीं थे। विनोद ने सुसाइड नोट में भी ज़िक्र किया है कि उनका परिवार होशो-हवास में ख़ुदकुशी करने जा रहा है। बताया जाता है कि घर की छोटी बेटी अंजू ने सोमवार की दोपहर करीब 3.30 बजे चाचा पुरुषोत्तम को कॉल करके बताया कि वो और दूसरे घरवालों ने ज़हर खा लिया है। इसके बाद सभी घर पहुंचे और चारों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां चारों को मृत घोषित कर दिया गया। चारों का शव घर लाया गया लेकिन कोमल का कुछ पता नहीं चला। उसका इंतज़ार किया गया लेकिन वो लौटी नहीं, आखिर में शवों का दाह-संस्कार करा दिया गया।

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना के दिन कोमल सुबह 10 बजे तक घर पर ही थी। उस दौरान घर का माहौल पूरी तरह शांत था। एक दिन पहले ही मोहल्ले के लोगों ने विनोद के घर पर ही करवा चौथ मनाया था।

इस दौरान किसी को उम्मीद नहीं थी कि एक ही झटके में विनोद का परिवार ख़ुदकुशी कर लेगा। पुलिस को भी अभी तक साफ़ पता नहीं चल सका है कि आखिर विनोद ने चार सदस्यों के साथ ख़ुदकुशी क्यों की। अब लोग कुछ भी कहें जब तक पूरी जांच नहीं हो जाती है घटना के कारणों का सही-सही पता नहीं चल सकता है। आखिर विनोद ने परिवार के चार सदस्यों के साथ ख़ुदकुशी क्यों की इसका खुलासा तो पुलिस ही करेगी, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कोमल कहां है। क्योंकि जब तक कोमल सामने नहीं आएगी घटना के सही कारणों का पता नहीं चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *