न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : दीपावली के ठीक पहले Xiaomi ने अपने नए हैंडसेट Mi MIX 2 को भारत में लॉन्च कर दिया है। फ़िलहाल इसे flipkart और mi.com से खरीदा जा सकता है। Mi MIX 2 में 5.99 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। MIUI 9 पर आधारित Mi MIX 2 एंड्राइड 7.0 Nougat ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। मोबाइल में 5 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ़ोन में 6 GB का RAM है जो स्मूथ फंक्शन में मदद करेगा और लॉन्ग लॉस्टिंग परफॉरमेंस के लिए हैंडसेट में 3400mAh की दमदार बैटरी है।
Xiaomi के Mi MIX 2 की इंडिया में प्राइस 35,999 रुपये रखी गई है। फ़ोन को इंडिया में OnePlus 5 को टक्कर देने के उद्देश्य से मार्केट में उतारा गया है। Mi MIX 2 17 अक्टूबर से ऑनलाइन बिकना शुरू हो जाएगा और नवंबर के पहले सप्ताह से लोग इसे दूसरी जगहों से भी खरीद सकेंगे। Mi MIX 2 को आप EMI पर भी खरीद सकते हैं। मोबाइल में फेसिअल रिकॉग्नीशन फंक्शन दिया गया है। Xiaomi की कोशिश है कि सेल फ़ोन के मीडियम मार्किट में भी पकड़ बनाई जाए इसके लिए Mi MIX 2 को लॉन्च किया गया है।
