इस लड़की के हैंडराइटिंग को दुनिया में माना जाता है सबसे सुंदर!

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : स्कूल हो या घर बच्चों को हैंडराइटिंग सुधारने की तमाम नसीहतें दी जाती हैं। लेकिन कई बच्चे चाह कर भी हैंडराइटिंग…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : स्कूल हो या घर बच्चों को हैंडराइटिंग सुधारने की तमाम नसीहतें दी जाती हैं। लेकिन कई बच्चे चाह कर भी हैंडराइटिंग नहीं सुधार पाते हैं। क्या आपको पता है कि 8वीं की एक छात्रा की हैंडराइटिंग दुनिया में सबसे सुंदर है। इस लड़की का नाम है प्रकृति मल्ला और वो नेपाल की रहने वाली है। प्रकृति नेपाल के सैनिक आवासीय विद्यालय की स्टूडेंट है और अपनी हैंडराइटिंग की बदौलत कई पुरस्कार भी जीते हैं। 

अगर आप प्रकृति की हैंडराइटिंग देख लेंगे तो आपको लगेगा कि आप कंप्यूटर से निकाले गए प्रिंट को देख रहे हैं। प्रकृति अपनी हैंडराइटिंग से दुनिया भर में प्रसिद्ध हो चुकी हैं। उन्हें नेपाल में बहुत सारे पुरस्कार मिले हैं, वहीं नेपाली सेना भी प्रकृति को सम्मानित कर चुकी है। प्रकृति आज दुनियाभर के सभी बच्चों के लिए उदाहरण बन गई हैं। एक बार आप भी प्रकृति की हैंडराइटिंग देख लें तो समझ जाएंगे की उसकी खासियत सबसे अलग क्यों है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *