न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : पुलिस रिमांड पर भी हनीप्रीत ने अपने सीने में दफ़न राज़ को सामने नहीं आने दिया है। पुलिस ने 6 दिनों के रिमांड पर हनीप्रीत को लिया था, उम्मीद थी सारे राज़ सामने आ जाएंगे। लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। वहीं जानकारी मिली है कि पुलिस हनीप्रीत को एक अज्ञात स्थान पर लेकर गई है ताकि उससे पूछताछ किया जाए। पुलिस तमाम कोशिश कर रही है बावजूद हनीप्रीत जुबान खोलने को तैयार नहीं है। मंगलवार को हनीप्रीत की रिमांड अवधि पूरी हो गई लेकिन पुलिस के 300 सवालों के जवाब में हनीप्रीत की सिर्फ ना ही मिली। 
दरअसल, 6 दिनों की रिमांड के दौरान हनीप्रीत से सिर्फ इतनी ही जानकारी मिली है कि पंचकूला हिंसा की पूरी प्लानिंग उसने की थी। इसके लिए उसने रुपयों का लेन-देन भी किया था। इसके अलावा पुलिस ने यह भी पता लगाया है कि फरारी के दौरान हनीप्रीत ने गुरलीन इन्सां के नाम पर एक सिम कार्ड लिया था और इसी नाम से फेसबुक अकाउंट भी बनाया था। आपको बता दें कि 25 अगस्त को फरार होने के बाद हनीप्रीत को 3 अक्टूबर को पकड़ने में सफलता मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उसे 6 दिनों की रिमांड पर लिया था, लेकिन उम्मीद के मुताबिक जवाब नहीं मिली।
