प्रेमी को पाने के लिए खौफनाक साज़िश, पति समेत बच्चों की हत्या!

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : कहते हैं प्यार अंधा होता है, लेकिन आज के दौर में प्यार बेरहम भी हो चुका है। यह हम नहीं कह…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : कहते हैं प्यार अंधा होता है, लेकिन आज के दौर में प्यार बेरहम भी हो चुका है। यह हम नहीं कह रहे हैं, राजस्थान के अलवर से सामने आई इस दिल दहलाने वाली घटना को जानकार आपके पैरों तले ज़मीं खिसक जाएगी। प्रेमी हनुमान के साथ एक महिला संतोष ने ऐसी खौफनाक साज़िश रची, जिसका पता चलने पर पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने जब आरोपियों को गिरफ्तार किया तो सारा माज़रा समझ आ गया। दरअसल, 2 अक्टूबर को संतोष के पति, तीन पुत्र और भतीजे की बड़ी बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। जब पुलिस ने जांच शुरू कि तो पता चला कि संतोष ने अवैध संबंध के चक्कर में अपना परिवार खत्म कर दिया। बताया जाता है कि घटना की रात महिला ने रायते में नींद की गोलियां मिलाकर सभी को खिला दिया। खाना खाकर सभी सोने चले गए तो संतोष छत पर गई और गली में खड़े अपने प्रेमी हनुमान को इशारों से बुला लिया।

हनुमान दो दोस्तों कपिल और दीपक के साथ घर में आया और एक-एक करके सभी की गला काटकर हत्या कर दी। इस दौरान बड़ा बेटा नींद से जाग गया, लेकिन उसकी भी हत्या कर दी गई। जब पुलिस को इस खौफनाक वारदात की जानकारी मिली तो जांच शुरू की गई। शुरू में तो संतोष ने पुलिस को उलझाने की पूरी कोशिश कि, लेकिन जब सख्ती बरती गई तो उसने एक-एक करके सारा सच उगल दिया कि कैसे घटना को अंजाम दिया गया।

नाज़ायज़ संबंध की राह में पति था रोड़ा

मृतक की पत्नी संतोष
मृतक की पत्नी संतोष

घटना की जांच में यह भी सामने आया है कि हत्यारों ने शातिराना अंदाज़ अपनाया था। दस्ताने खरीदे थे और वारदात के दौरान मोबाइल का भी इस्तेमाल नहीं किया था। अगर आस-पड़ोस के लोगों की मानें तो संतोष और हनुमान की राह में पति सबसे बड़ा रोड़ा था। पति चाहता था पत्नी और परिवार को हर खुशियां दे, लेकिन संतोष सिर्फ हनुमान को पाना चाहती थी। इस चाह में उसने प्रेमी के साथ मिलकर एक ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया, जिसकी कल्पना से आत्मा तक सिहर जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *