बिग बॉस 11 के घर से विकास गुप्ता के फरार होने का सच!

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : बिग बॉस के सीजन 11 में भी पूरा हंगामा हो रहा है, चाहे घरवालों की लड़ाई हो या फिर दूसरी कॉन्ट्रोवर्सी,…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : बिग बॉस के सीजन 11 में भी पूरा हंगामा हो रहा है, चाहे घरवालों की लड़ाई हो या फिर दूसरी कॉन्ट्रोवर्सी, सारा ध्यान TRP की लड़ाई में जीत हासिल करने के लिए किया किया जा रहा है। अब बिग बॉस के घर से यह खबर आ रही है कि कंटेस्टेंट विकास गुप्ता गायब हो गया है।

इसके पहले बिग बॉस ने खुद प्रियंक शर्मा को घर से निकाला, जबकि नॉमिनेट हुए ज़ुबैर खान को जनता ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अब विकास गुप्ता के घर से फरार होने के बाद बिग बॉस शो में नया ट्विस्ट एंड टर्न आ गया है। 

बताया जाता है बिग बॉस के घर से बाहर जाने के एक दरवाज़े को बंद नहीं किया गया था, जिसका फायदा उठाकर विकास भाग गया है। अब इसमें क्या सच है क्या झूठ, इसका पता तो अगले एपिसोड्स में ही चलेगा। लेकिन जिस तरह की कंट्रोवर्सी शो से जुड़ती जा रही है, उससे साफ़ पता चलता है कि सारा खेल TRP के लिए किया जा रहा है।यह तो आने वाला वक़्त ही बताएगा कि बिग बॉस के घर में जारी विवादों के बीच शो को कितना TRP मिलता है या शो के प्रोडूसर्स को कंट्रोवर्सी के रूप में और भी अलग तरह का तड़का लगाना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *