जिस देश के लिए दी जान, उसी देश में नहीं मिला सम्मान!

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : तवांग में तीन दिनों पहले हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए 7 सैनिकों का शव जिस हालत में वापस आए हैं, उससे…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : तवांग में तीन दिनों पहले हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए 7 सैनिकों का शव जिस हालत में वापस आए हैं, उससे पूरे देश में गुस्से की लहर देखी जा रही है। दरअसल, मृत जवानों के शव को कार्डबोर्ड डब्बे और प्लास्टिक से बांधकर भेजा गया था। इसकी तस्वीर देख कर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। शवों की तस्वीर को रिटायर्ड जनरल एचएस पनाग ने ट्वीट करके लिखा कि “Seven young men stepped out into the sunshine yesterday to serve their motherland, India. This is how they came home.” 

उनके ट्वीट के बाद सेना ने एक स्टेटमेंट जारी करके कहा कि मृत सैनिकों को पूरा मिलिट्री ऑनर दिया जाएगा। स्टेटमेंट में कहा गया है कि “Consequent to paying of tributes as per full military honours, mortal remains of all the personnel have been sent to respective next of kin.” हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। पूरे देश में इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग आक्रोशित हो गए और ट्वीटर पर ही नेताओं की क्लास लगा दी। इसके पहले भी कई घटना हो चुकी है जहां जवानों को उचित सम्मान नहीं मिला और जिसका काफी विरोध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *