700 करोड़ के मालिक बलात्कारी राम रहीम के पास 30 लाख नहीं!

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कार के आरोप में जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के पास भले ही करीब 700…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कार के आरोप में जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के पास भले ही करीब 700 करोड़ की जायदाद हो, लेकिन उसके पास बलात्कार पीड़िता को देने के लिए 30 लाख रूपए नहीं हैं। यह हम नहीं कह रहे हैं, यह कहना है राम रहीम के वकील का।

दरअसल, पंचकूला की विशेष CBI अदालत ने राम रहीम को बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा दी है, जबकि बलात्कार पीड़िता को 30 लाख रुपए मुआवज़ा भी देने का आदेश दिया है। दूसरी तरफ राम रहीम के वकील ने कोर्ट में कहा है कि राम रहीम मुआवज़ा देने की स्थिति में नहीं है। 

वकील ने कोर्ट को बताया है कि राम रहीम संन्यासी हैं, उसने दुनिया की शानो-शौकत का त्याग कर दिया है। इस हालत में वो पीड़िता को 30 लाख रुपए मुआवज़ा देने में सक्षम नहीं है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कोर्ट इस पर क्या फैसला लेती है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जो इंसान अपनी शाही लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता हो, जिसने अपनी जन्मदिन की पार्टी पर करोड़ों रुपए खर्च किए हों, उसके पास 70 लाख रुपए नहीं है। एक सवाल यह भी है कि अगर वो संन्यासी है तो किस हैसियत से डेरा के पैसों को बेतहाशा खर्च किया, इसका जवाब राम रहीम को जरूर देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *