सोशल मीडिया में इस महिला के हाथ राहुल गांधी की डोर

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : डिजिटल इंडिया का सबसे ज्यादा फायदा अगर कोई उठा रहा है तो वो राजनीतिक पार्टियां हैं। यह हम नहीं कह रहें…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : डिजिटल इंडिया का सबसे ज्यादा फायदा अगर कोई उठा रहा है तो वो राजनीतिक पार्टियां हैं। यह हम नहीं कह रहें हैं, बल्कि जिस तरह BJP से लेकर कांग्रेस और तमाम राजनीतिक पार्टियां सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल कह रही हैं, उससे डिजिटल इंडिया का फायदा आसानी से समझ सकते हैं। चलिए आपको एक सच और बताएं, कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अचानक कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ी है, इसका कारण जानते हैं आप? इसके पीछे एक शख्स का हाथ है और उनका नाम है दिव्या स्पंदना उर्फ़ राम्या।दरअसल, आने वाले समय में हो रहे विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने IT सेल में कई तब्दीलियां की है और दिव्या स्पंदना उर्फ़ राम्या को इस सेल का हेड बनाया गया है। राम्या दक्षिण भारतीय हैं और कांग्रेस MP के रूप में जाना पहचाना चेहरा भी हैं। दिव्या ने IT सेल से जुड़ने के बाद कई बदलाव भी किए हैं। उनकी टीम में शामिल 80 प्रतिशत से ज्यादा लोग पेशेवर हैं। दिव्या खुद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और लगातार वो केंद्र सरकार के खिलाफ पोस्ट डालती रहती हैं। इसके अलावा दिव्या कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लिए डिजिटल स्ट्रेटेजी भी बनाती हैं।दिव्या की मानें तो लोगों से आसानी से जुड़ने में अभी सबसे ज्यादा प्रभावशाली माध्यम सोशल मीडिया है। लेकिन ट्रोल और फेक न्यूज़ को रोकना भी कम चुनौतीपूर्ण काम नहीं है। उनके अनुसार सही स्ट्रेटेजी को फॉलो करके लोगों तक पॉजिटिव इमेज पहुंचाया जा सकता है। इसको देखते हुए दिव्या ने अपनी टीम में कई महिला पेशेवरों की भर्ती भी की है। उनकी टीम का मुख्य फोकस कांग्रेस पार्टी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का है, साथ ही केंद्र की BJP सरकार को किसी न किसी मुद्दे पर कठघरे में खड़ा करने से भी उनकी टीम नहीं चूकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *