आखिर हार गए पिता लेकिन 22 साल बाद भी रेणुका की आत्मा मांग रही इन्साफ!

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : हरियाणा के बहुचर्चित रेणुका हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है। 22 साल पहले हुए रेणुका हत्याकांड में जहां तत्कालीन मंत्री…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : हरियाणा के बहुचर्चित रेणुका हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है। 22 साल पहले हुए रेणुका हत्याकांड में जहां तत्कालीन मंत्री शेर सिंह के बेटे रवि चौधरी और उसके दोस्तों पर आरोप लगे थे। लेकिन उस समय सीबीआई और पुलिस जांच में रवि चौधरी को क्लीन चिट मिल गयी थी और इस केस का मुख्य आरोपी का आज तक सुराग नहीं मिल पाया। दूसरी तरफ हरियाणा के पूर्व मंत्री स्व. शेर सिंह की बेटी गीता चौधरी, रेणुका के पिता सुभाष शर्मा के साथ अपने ही भाई के खिलाफ मीडिया के सामने आई और रेणुका हत्याकांड पर एक बड़ा खुलासा किया है।

उन्होंने बताया कि किस तरह पैसों का लेनदेन कर उस वक्क्त केस को दबाया गया। इसके पुख्ता सबूत उनके पास हैं, जिसे जल्द ही सीबीआई के सामने पेश किया जाएगा। वहीं रेणुका के पिता ने कहा है कि यदि दीवाली तक उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वो पूरे परिवार के साथ आत्मदाह कर लेंगे। बता दें कि यमुनानगर के वर्कशॉप इलाके में 22 साल पहले रेणुका नाम की लड़की को स्कूल से लौटते समय अगवा करके गैंगरेप कर हत्या कर दी गयी थी और उसकी लाश को एक बोरी में डाल कर फेंक दिया गया था।

इस हत्याकांड में तत्कालीन भजनलाल सरकार में मंत्री शेरसिंह के बेटे रवि चौधरी और उसके दोस्तों पर आरोप लगे थे। लेकिन पुलिस जांच में इन्हें क्लीन चिट दी गयी, जिसके बाद रेणुका के पिता ने सीबीआई का दरवाजा खटखटाया। वहां से भी उन्हें निराशा हाथ लगी और रवि चौधरी को क्लीन चिट मिली। हैरानी की बात यह है कि इस केस के मुख्यारोपी का आज तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लंबे संघर्ष के बाद रेणुका के पिता ने सीबीआई का दरवाजा खटखटाया, इसी उम्मीद में की देरी से सही शायद न्याय मिल जाए। लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।
अब इस हत्याकांड के 22 सालों बाद हरियाणा के पूर्व मंत्री स्वर्गीय शेर सिंह की बेटी मीडिया के सामने आकर सारी हकीकत बताई है। गीता चौधरी ने रेणुका के पिता से हाथ जोड़ माफी मांग कर कहा कि उसे और मेरे पिता को माफ कर देना। गीता चौधरी ने बताया कि आज उसकी बेटी भी 22 साल की हो गयी है। आज भी रेणुका की परछाई उनके आसपास घूमती है और उन्हें अब डर सताने लगा है। गीता चौधरी ने बताया कि रेणुका हत्याकांड को दबाने के लिए उसी के हाथों से कई जगह पैसे दिलवाए गए। अब वो रेणुका के परिवार के साथ है और माफी मांगती है।
दूसरी तरफ बेटी को न्याय दिलवाने के लिए 22 साल से भटक रहे रेणुका के पिता ने कहा कि उन्हें आज तक न्याय नहीं मिला। अगर अब दीवाली तक इस केस में कुछ नहीं हुआ तो पहले तो राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की मांग करेंगे, अगर अनुमति नहीं मिली तो पूरे परिवार के साथ आत्मदाह कर लेंगे। साथ ही एक सुसाइड नोट भी लिखने की बात कही जिसमें मौत का जिम्मेदार सरकार को ठहराया जाएगा। अब देखना होगा गीता चौधरी के खुलासे और 22 साल से एक पिता के जारी संघर्ष को न्याय मिलता है या हमेशा की तरह ठोकर ही लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *