ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारत की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण 7 अक्टूबर (शनिवार) को भारत-चीन सीमा का दौरा करने पहुंची। बहां उन्होंने चीनी सैनिकों से भी मुलाकात की। और एक एक चीनी सैनिकों को नमस्ते किया इतना ही नहीं रक्षामंत्री ने चीनी सैनिकों को ‘नमस्ते’ का मतलब बताया। चीनी सैनिकों ने पूरे आदर के साथ चीनी भाषा में इसका हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस संबंध में रक्षा मंत्री ट्वीटर में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूरा संवाद दिखाया गया है। डोकलाम सीमा विवाद के बाद भारत-चीन के बीच काफी तनातनी बढ़ गई थी। सीतारमण के दौरे के बाद इलाके में शांति बहाल होने में काफी मदद मिल सकती है।
इस दौरान रक्षा मंत्री ने सीमा क्षेत्र का दौरा किया। रक्षा मंत्री गंगटोक से 52 किलोमीटर दूर नाथुला सड़क मार्ग से पहुंचीं। और आईटीबीपी के अधिकारियों से बातचीत की। पूर्वी कमान के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्णा ने रक्षामंत्री को सिक्किम सेक्टर में चीन-भारत सीमा पर सुरक्षा तैयारियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उपसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सारथ चंद्रा भी मौजूद थे।
रक्षा मंत्री का यह सीमावर्ती दौरा डोकलाम गतिरोध के करीब एक महीने बाद हुआ। उन्होंने सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग से भी उनके आवास पर मुलाकात की। साथ ही सेना और राज्य के वन विभाग के बीच भूमि मुद्दे समेत विभिन्न मुद्दों पर राज्य सरकार से हस्तक्षेप करने के लिए कहा है।
Watch Video
Snippet of Smt @nsitharaman interacting with Chinese soldiers at the border at Nathu-la in Sikkim yesterday. Namaste! pic.twitter.com/jmNCNFaGep
— रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) October 8, 2017

