न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : शाही रहन-सहन के लिए प्रसिद्ध सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलाजीज एक बार फिर से ख़बरों में हैं। दरअसल, किंग सलमान ऐतिहासकि दौरे पर रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे थे, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि लोगों ने उन्हें ट्विटर पर ट्रोल कर दिया। 
हुआ यह कि मॉस्को में अपने प्लेन से पहुंचने के बाद किंग सलमान जब नीचे उतरने लगे तो सोने की इलेक्ट्रॉनिक सीढ़ियां बंद हो गई। जिस कारण वो कुछ देर तक सीढ़ी पर ही खड़े रहें। फिर उन्होंने पैदल ही नीचे उतरना मुनासिब समझा।
इस खबर के सामने आने के बाद किंग सलमान को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। यूज़र्स ने एक से एक ट्वीट किए और कई ने तो ऐसे मजेदार ट्वीट्स किए कि आपकी हंसी नहीं रुकेगी। एक छोटी सी घटना के चलते किंग सलमान का मज़ाक उड़ गया। 
आपको बाटे दें कि किंग सलमान जहां भी जाते हैं उनके साथ करीब 1500 लोगों का स्टाफ भी जाता है। बाकायदा वो अपना पसंदीदा कारपेट और फर्नीचर भी साथ लेकर जाते हैं। उनके प्लेन में सारी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। रूस में उनके और स्टाफ के लिए दो होटल बुक किए गए हैं।
