जालंधर: धमकी देने वाली महिला कॉन्स्टेबल सस्पेंड

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर पुलिस महकमे में दो दिन पहले एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी| जिसमें जालंधर देहात में तैनात एक महिला सिपाही कुलबीर कौर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर पुलिस महकमे में दो दिन पहले एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी| जिसमें जालंधर देहात में तैनात एक महिला सिपाही कुलबीर कौर के भाई को दकोहा चौकी इंचार्ज रविंदर पाल सिंह ने रोक लिया, और महिला मुलाजिम का भाई फोन से वीडियो बनाने लगा | जब इंचार्ज ने फोन पकड़ा तो बात बढ़ गई| महिला मुलाजिम मौके पर पहुंची,और महिला के भाई ने आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज ने उसे थप्पड़ मारा है, लेकिन सब इंस्पेक्टर खुद मौके से चले गए | वहीं महिला ने पुलिस मुलाजिम को सस्पेंड करवाने की बात भी वीडियो में कह रही थी | वहीं अब पुलिस कमिश्नर की ओर से सख्त कार्रवाई करते हुए कॉन्स्टेबल कुलबीर कौर के खिलाफ सस्पेंशन ऑर्डर निकल दिया गया है और ऑर्डर को SSP देहाती को भेज दिया गया है । एसएसपी देहात द्वारा कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल कुलबीर कौर को आज सस्पेंड कर उसकी डिपार्टमेंटल इंक्वायरी शुरू कर दी गयी है |

Watch Video

https://youtu.be/VQIhET2E4Ig

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *