न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : पुलिस की नज़रो से एक महीने से ऊपर फरार रहने वाली बलात्कारी बाबा की गोद की बेटी हनीप्रीत अब हरियाणा पुलिस के शिकंजे में आ चुकी है| हनीप्रीत को कल संगरूर के रास्ते बठिंडा लेकर गई पुलिस, परन्तु हनीप्रीत किसी तरह भी पुलिस की पूछ-ताछ में सहयोग नहीं कर रही है|
हनीप्रीत का सच बोलना हरियाणा पुलिस के लिए बहुत जरूरी है, क्योकि हनीप्रीत राम रहीम के सारे राज़ जानती है| हनीप्रीत से पूछताछ के लिए हरियाणा पुलिस ने स्पेशल ड्यूटी पर IG ममता सिंह को लगाया है|
सूत्रों से पता चला है की ममता सिंह काफी सख्त स्वभाव की पुलिस अधिकारी है| ममता सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक भी मिल चूका है| हरियाणा पुलिस की माने तो वो इस केस के लिए सबसे बढ़िया पुलिस अधिकारी साबित होंगी|
ममता सिंह ने पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में नक्सलियो के खिलाफ काफी सफल अभियान चलाये|
