न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : इंटरनेट सर्च इंजन कंपनी Google ने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की दुनिया में भी कदम रख दिया है। फिर बात चाहे मोबाइल की हो या होम स्मार्ट स्पीकर की, कंपनी लोगों को सबसे अलग अनुभव देना चाहती है। इसी को ध्यान में रखकर गूगल ने होम मैक्स (Home Max) पेश किया है।
Home Max एक स्टीरियो स्पीकर है जो गूगल असिस्टेंट पर काम करता है। इसमें 4.5 इंच का वूफर्स लगा हुआ है। साथ ही इसमें माईक्रोफोन्स भी है जो गाना बजने के दौरान भी आपके सारे कमांड को सुनता रहता है। मतलब वो आपके इशारे पर हर गाने की फरमाइश पूरी करेगा।
Home Max में लगा स्मार्ट साउंड आपको कॉल के दौरान भी शानदार गाने का अनुभव देगा। साथ ही घर के माहौल के मुताबिक आवाज़ कम या ज्यादा कर सकता है। इसे आप जिस जगह चाहें रख सकते हैं, साथ ही इसमें टच कंट्रोल्स, ब्लूटूथ और ऑडियो जैक भी दिया गया है।
Home Max की खरीदारी पर कंपनी 1 साल के लिए फ्री यूट्यूब चैनल सब्सक्रिप्शन्स देगी। गूगल ने Home Max की कीमत $399 रखी है और यह दिसंबर तक मार्केट में आ जाएगा। गूगल की कोशिश है एप्पल के मार्केट में सेंधमारी की। अब यह आने वाला वक़्त ही बताएगा गूगल को किस हद तक सफलता मिलती है।
