न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : कहते हैं जरूरत के वक़्त जो मदद करता है, वही सच्चा इंसान होता है। इस बात को UAE की 22 साल की ज़वाहर सैफ अली कुमैती ने एक बार फिर सच साबित कर दिया है। दरअसल, कुमैती ने सड़क हादसे में घायल एक पंजाबी ट्रक ड्राइवर की मदद की और उसके इस काम की दुनियाभर में तारीफ़ हो रही है। यहां तक की UAE सरकार ने कुमैती को सम्मान भी दिया है।
बताया जाता है कुमैती हॉस्पिटल में भर्ती अपने एक दोस्त से मुलाकात करके घर लौट रही थी, इसी दौरान एक व्यक्ति की आवाज़ सुनी। वो व्यक्ति हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। कुमैती ने बिना वक़्त गंवाए ना सिर्फ घायल की मदद की, बल्कि अपने कपड़े से उसके बदन पर लगे आग को भी बुझा दिया। इसके बाद घायल शख्स को हॉस्पिटल पहुंचाने में सफल हुईं, जिससे चलते उसकी जान बचाई जा सकी।
घायल ट्रक ड्राइवर की शिनाख्त हरकीरत सिंह के रूप में की गई है और फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बाद में कुमैती ने बताया कि उनकी पहली कोशिश घायल को मदद पहुंचाने की थी, अल्लाह का शुक्र है की उनकी कोशिश सफल हुई और वह ठीक है। कुमैती ने जो कुछ किया उसने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अभी भी इंसानियत ज़िंदा है, कम से कम कुमैती की शक्ल में जरूर।



