अबोहर: पटाखा बिक्रेतों ने स्टोर किया पटाखों का भारी स्टाक, प्रशासन गहरी नींद में

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  त्योहारों का सीजन शुरू है, कुछ दिनों बाद दिवाली भी आने वाली है| अबोहर में व्यापारियों ने अभी से पटाखों का भारी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  त्योहारों का सीजन शुरू है, कुछ दिनों बाद दिवाली भी आने वाली है| अबोहर में व्यापारियों ने अभी से पटाखों का भारी स्टाक जमां करना शुरू कर दिया है। हालांकि प्रशासन को इसकी कानों कान खबर नहीं हैं।  न ही प्रशासन से अभी तक किसी  ने मंजूरी नहीं ली है।

fire crackers
file photo

गौरतलब है कि होलसेल पटाखा विक्रेता दीपावली से करीब एक डेढ़ महीना पहले ही पटाखों की खरीद कर लेते हैं, क्योंकि जैसे-जैसे दिवाली का दिन नजदीक आती जाती है , वैसे-वैसे पटाखों के रेट बढ़ते जाते हैं, जिसके चलते होलसेल विक्रेताओं ने शहर के अलग अलग स्थानों पर पटाखों का स्टाक कर लिया है| जिसके बारे में किसी भी प्रशासिक अधिकारी को खबर नहीं है। वंही अबोहर प्रशासन के मुताबिक उनसे होलसेल विक्रेताओं को एक एनओसी लेना होता है, लेकिन अभी तक उनके पास से किसी ने एनओसी नहीं लिया है। यहाँ तक कि जहां पटाखों का स्टाक रखा जाता है वहां सेफ्टी के लिए पानी व रेत अर्थात आग बुझाने का यंत्र इत्यादि होना जरूरी है। लोग प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे है लोगों का आरोप है कि प्रशासन की मिलीभगत से पटाखों का कारोबार जोरों पर है|

fire crackers

प्रशासन की सतर्कता पर जहाँ सवाल उठता है तो वहीँ बिक्रेताओं की लापरवाही पर भी क्यूंकि उन्होंने अभी तक एनओसी  नहीं ली और दूकान सजा दी , अब देखना होगा की इसपर मामले पर प्रशासन की और से क्या कार्रवाई की जाती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *