करवटें बदलती रह गई सारी रात गुरमीत राम रहीम की ‘हनीप्रीत’!

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : आखिर लुका-छुपी खत्म हुआ और हनीप्रीत मंगलवार को पुलिस की गिरफ्त में आ गई। पुलिस ने हनीप्रीत से चंडी मंदिर थाने…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : आखिर लुका-छुपी खत्म हुआ और हनीप्रीत मंगलवार को पुलिस की गिरफ्त में आ गई। पुलिस ने हनीप्रीत से चंडी मंदिर थाने में पूछताछ किया। पुलिस की पूछताछ के बाद जब हनीप्रीत सोने के लिए गई तो उसे नींद नहीं आई।

honeypreet arrestedसूत्रों के अनुसार हनीप्रीत पूरी रात करवट बदलती रही, उसकी आँखों से नींद गायब थी। उसके चेहरे पर बेचैनी साफ़ दिखाई दे रही थी। उसे उम्मीद नहीं हो रहा था इतनी ज़ल्दी ज़िंदगी इतना कुछ कर देगी। हनीप्रीत, जो एक समय राम रहीम के बाद डेरा की सबसे मजबूत शख्स के नाम से जानी जाती थी, उसे ऐसे दिन भी देखने पड़ सकते हैं। बताया जा रहा है हनीप्रीत जमानत की याचिका दायर कर सकती है, लेकिन जिस तरह के उस पर आरोप हैं, उसमें जमानत मिलना मुश्किल ही लग रहा है।

दरअसल, यह हनीप्रीत और बाबा राम रहीम की ज़िन्दगी रही है, दोनों बहुत तेज़ी से ऊपर बढे तो उतनी ही तेज़ी से नीचे भी गिरे। यही कारण है आज दोनों पुलिस की गिरफ्त में है। आपको बता दें 25 अगस्त को गुरमीत राम रहीम को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने रेप के आरोप में दोषी ठहराया था, जिसके बाद डेरा समर्थकों ने जबरदस्त उत्पात मचाया था। दूसरी तरफ राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत उसके साथ रोहतक के सुनारिया जेल तक गई थी फिर उसका कुछ पता नहीं चला।

honeypreet in custody

हनीप्रीत के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज है, पुलिस उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिर में हनीप्रीत पुलिस की गिरफ्त में आ ही गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे चंडी मंदिर थाने में पूछताछ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *